चाईबासा : तीन करोड़ चौबीस लाख तीस हजार रुपये का डोडा पुलिस ने किया बरामद

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरजो गांव से पुलिस ने 92 बोरा डोडा बरामद किया है. बरामद डोडा की कीमत तीन करोड़ चौबीस लाख तीस हजार रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela police arrest Opium smuggler: कुचाई पुलिस को सफलता 15 लाख के अफीम के साथ तस्कर को दबोचा

बता दें कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया की 20 अप्रैल की रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बंदगांव थाना क्षेत्र में अवैध डोडा तस्करी करने के उद्देश्य इक्कठा किया गया है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर 20 अप्रैल की रात्रि में सशस्त्र बलों के सहयोग से छापामारी कर बंदगांव व थाना क्षेत्र के बरजो से कुल 92 बोरा अवैध डोडा बरामद किया गया. जिसका कुल वजन 2162 (इक्कीस सौ बासठ) किलो ग्राम है. जिसका बाजार मूल्य लगभग 3,24,30,000/- (तीन करोड़ चौबीस लाख तीस हजार) रुपये बताया जा रहा है. इस संदर्भ में बंदगांव थाना काण्ड सं0- 09/24, धारा-15(C)/18/25 NDPS Act के अन्तर्गत काण्ड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

बरामद डोडा

इसे भी पढ़ें :- http://चाईबासा पुलिस की जागरूकता अभियान से मिल रहा लाभ, नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो के चाकी में 5 एकड़ अफीम की खेती को ग्रामीणों ने किया नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *