Chaibasa gang rape : पीड़िता से जाकर मिले कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

Chaibasa:- सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी का एक 3 सदस्य प्रतिनिधिमंडल एरोड्रम में हुई दुष्कर्म की घटना में पीड़िता से जाकर मुलाकात की एवं पीड़िता का हाल-चाल जानकर उन्हें और उनके परिवार को इस दुखद घटना के लिए खेद जताया.

ज्ञातव्य हो कि किसी भी तरह महिलाओं के ऊपर अत्याचार का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है. साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता एवं उसके परिवार को न्याय पाने में हर संभव सहायता देने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि जहां कहीं भी पीड़ित परिवार को उनकी आवश्यकता होगी तो कांग्रेस पार्टी सहयोग करने को सदैव तत्पर है.

घटना की जानकारी होने पर सांसद गीता कोड़ा ने भी पुलिस प्रशासन को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, साथ ही ऐसी घटना की पूर्णावृत्ति रोकने के उपाय हो. आज के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय एवं प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां पीड़ित परिवार से भेंट करने में शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *