चाईबासा : ठंड से राहत दिलाने के लिए रिमझिम बारिश में बुजुर्गों के बीच पहुंचे विधायक दीपक बिरुवा, 330 ग्रामीणों के बीच बांटे कंबल*

 

 

 

Chaibasa : चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा इन दिनों बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं। विधायक की सोच है कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड से राहत पहुंचाना है। 

इसे भी पढ़े:-

ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल

विधायक ने बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच हाटगम्हारिया प्रखंड अंतर्गत रुईया पंचायत के रुईया एवं झींकपानी प्रखंड के कुलडीहा गांव पहुंच कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

 

 कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। इस दौरान रुईया व सालीबुरु गांव के 220 एवं झींकपानी प्रखंड के कुलडीहा में 110 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। 

 

 

विधायक ने कहा ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। ताकि ठंड से लोगों को राहत दिलाया जा सके। वही कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक जी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मौके पर हाटगम्हारिया जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, मुखिया लक्ष्मी सामड, पंसस रविंद्र लागुरी, झामुमो पंचायत विनोद पिंगुवा, महेंद्र पिंगुवा, बुलेट कोड़ा, चक्रधर सवैया एवं कुलडीहा में ग्रामीण मुंडा वीरेंद्र बारी, सिकंदर गोप, लाल बहादुर बारी, लोपा बारी, अर्जुन सिंह बारी, सिदियू बारी, बैजनाथ बारी, रघुनाथ गोप समेत अन्य उपस्थित थे।

http://ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ