चाईबासा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa (चाईबासा) :  अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के उद्देश्य से चाईबासा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र में विगत दो माह में हुई चोरी की घटनाओं के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

जमशेदपुर : चोरी का प्रयास विफल, युवक रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानों एवं घरों में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने डे मेडिकॉल के सामने शराब दुकान, मधु बाजार में दो आलू गद्दी दुकानों, तथा टुंगरी स्थित शराब दुकान में हुई चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार
चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

तीन अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 05 दिसंबर 2025 की रात्रि में सदर थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया—

1. सुमित लोहार उर्फ छुकालु, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० संतोष लोहार, छोटा नीमडीह लोहार पट्टी, थाना सदर, चाईबासा

2. विकास दास, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व० सोनाराम दास, मेरीटोला बान टोला, थाना सदर, चाईबासा

3. संदीप पान, उम्र 23 वर्ष, पिता उपेन्द्र पान, मेरीटोला, थाना सदर, चाईबासा

जप्त सामान

सुमित लोहार से ₹1600

विकास दास से ₹700

संदीप पान से ₹650

पूछताछ में अपराधियों ने चोरी की घटनाओं में अन्य साथियों की संलिप्तता का भी खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है—

सदर थाना कांड संख्या 48/2020 दिनांक 08.05.2020, धारा 457/380 IPC

सदर थाना कांड संख्या 134/2022 दिनांक 09.12.2022, धारा 461/379 IPC

सदर थाना कांड संख्या 94/2020 दिनांक 05.10.2020, धारा 376/376(2)/376(D) IPC

इन तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

चाईबासा पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, और आम जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

http://सेफरॉन होटल पार्किंग से चोरी हुई तीन बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार | चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई