CHANDIL kalpana soren Jan Sabha:  इंडिया गठबंधन चुनावी जनसभा में कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश,प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के जीत का दावा

सरायकेला: जिला के चांडिल गांगुडीह फुटबॉल मैदान में मंगलवार को महागठबंधन के चुनावी जनसभा में रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करने कल्पना मुर्मू सोरेन पहुंची। जहां इन्होंने यशस्विनी सहाय के जीत का दावा किया।

ये भी पढ़े: Adityapur India alliance Bike ralley: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में बाइक रैली, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश
गांगुडीह फुटबॉल मैदान में इंडिया गठबंधन चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी मतों से यशस्विनी सहाय को जीत दिलानी है, इन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, पति हेमंत सोरेन को बेकसूर व निर्दोष बताते हुए कहा कि आदिवासियों के साथ साजिश कर भाजपा सरकार उनके हक अधिकार को खत्म करना चाह रही है। आदिवासी मूलवाशियों के जल ,जंगल, जमीन का सौदा पूंजीपतियों के साथ किया गया है। जिसे झारखंड के लोग साकार नहीं होने देंगे। कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने संबोधन में जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा काभी नारा दिया।इस मौके पर चुनावी जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पिता सुबोध कांत सहाय ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। चुनावी जनसभा को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने भी संबोधित किया ,कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन दल के तमाम नेता मौजूद रहे जिनमें मुख्य रूप से कांग्रेस, झामुमो, राजद के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *