Chandil murder: चांडिल में गला रेतकर युवक की नृशंस हत्या,कल से लापता था युवक

Saraikela: चांडिल में युवक करण महतो एवं वृद्ध महिला बिमला महतो हत्याकांड का पुलिस अब तक गुत्थी सुलझाने में ही लगी हुई थी,वहीं चांडिल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में 18 वर्षीय युवक विनोय मुर्मू की गला रेतकर नृशंस हत्या कर देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
युवक का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खून से लथपथ खेत में मिला। मंगलवार की सुबह गाय चराने गये ग्रामीणों ने खेत में युवक के शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के घरवालों ने बताया कि विनोय मुर्मू सोमवार की देर शाम से घर से निकला था देर तक नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गई परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। मृतक घर का इकलौता चिराग था। वह टेंट हाउस में काम करता था। इस घटना के बाद चैनपुर गांव में मातम पसर गया,तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पूर्व मुखिया ज्योतिलाल महाली चैनपुर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *