CHANDIL Tribal Land Encroached: आदिवासी समुदाय के बन्दोवस्ती जमीन पर जबरन अवैध कब्जा, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी से न्याय की गुहार

Saraikela (सरायकेला): चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु में बंदोबस्ती जमीन को भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने को लेकर बंदोबस्तधारी ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी को एक मांग पत्र सौंपा हैं।
ये भी पढ़ें: CHANDIL girl’s video viral: लड़की का अश्लील वीडियो वायरल मामले में युवक गिरफ्तार, पीड़ित लड़की के भाई को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
आदिवासी जमीन पर की गई चारदीवारी
मांग पत्र में बंदोबस्तधारी सुकू हांसदा ने बताया गया है कि मौजा चिलगु में खाता नम्बर 130, प्लाट नम्बर 578,कुल रकवा 12 एकड़ जमीन बिहार सरकार के समय 1986 में चांडिल अंचल कार्यालय से बन्दोबस्ती पिताजी के नाम पर मिला था । तभी से लागान एवं खेती करता हूँ .लेकिन सिमेंट स्लैब से बाउंड्री कर दिया गया हैं। बंदोबस्तधारी सुकू हांसदा ने बताया कि चिलगू पुनर्वास निवासी विश्वरूप पांडा, अनंत गोप एवं दुर्योधन गोप द्वारा इनके सरकारी बंदोबस्ती भूमि को जबरन कंक्रीट घेराबंदी कर बेच रहे हैं। इन्होंने एसडीएम से कहा कि उक्त जमीन सरकार द्वारा हम आदिवासियों को खेती-बाड़ी करने के लिए बंदोबस्ती पर दिया गया है। इस मामले में एसडीएम शुभ्रा रानी ने बताया कि तत्काल चांडिल थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है। क्योंकि यह सरकारी जमीन है एवं आदिवासी को बंदोबस्त पर दिया गया है।कब्ज़ा जमाने वालो से कागजात की मांग की जाएगी कागजात नहीं होने पर सुसंगत धाराओं के तहत दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *