छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य, परिवार के लिए मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Chaibasa :- लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य डूबते हुए सूर्य को दिया गया. अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर बड़ी संख्या में छठव्रती पहुचे.

 

यहां उन्होंने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करते हुए सभी ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. जिला प्रशासन छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है, घाट के चारों तरह आकर्षक विधुत सज्जा की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *