हेमंत सोरेन के विकास कार्य को मुख्यमंत्री चंपाई दा बढ़ा रहे आगे : निरल पूर्ति

 

 

तांतनगर प्रखंड के खाशपोखरिया पंचायत के बड़ा पोखरिया से फटाटांगर जाने वाली पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास में शामिल हुए विधायक निरल पूर्ति

 

Chaibasa : तांतनगर प्रखंड के खाशपोखरिया पंचायत के बड़ा पोखरिया से फटाटांगर जाने वाली सड़क यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु पीसीसी पथ निर्माण शिलान्यास मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक निरल पूर्ति के द्वारा किया गया। 

 

 

इस मौके पर विधायक ने कहा कि विकास कार्य के लिए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे सड़क, पुल, पुलिया, नाली, चेकडैम, गार्डवाल समेत अन्य विकास योजनाओं का बेहतर इस्तेमाल आम जनता कर सके। आम जनता की सुविधा के लिए सभी योजना चलाई जा रही है। मझगांव विधानसभा के सभी सड़कों को चिन्हित किया गया है। जिससे उन्हें दुरुस्त कर लोगों को सुविधा प्रदान किया जा सके। 

 विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार सभी के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन केंद्र में बैठी और झारखंड विपक्ष की पार्टी रराज्य में हो रहे विकास कार्य को बर्दाश्त नहीं कर रही है। यही कारण है कि युवा आदिवासी मुख्यमंत्री को एजेंसियों के द्वारा गलत तरीके से फसाने का काम किया गया है। लेकिन राज्य की जनता सब कुछ देख रही है। इसका बदला चुनाव में पूरी तरह दिया जाएगा। 

 

 

भाजपा चाहती थी कि बिहार की तरह झारखंड को भी अपने मुट्ठी में ले लें, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि झारखंड के विधायक आदिवासियों के हितैषी हैं। एक बार अपनी जुबान देने के बाद वह किसी कीमत पर भी पलटने वाले नहीं होते। वर्तमान समय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में हेमंत सोरेन के कार्य को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। जिस तेजी के साथ विकास हो रहा था वह किसी भी हाल में रुकने वाला नहीं है।

 

 

 इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई, मुखिया सरिता बानरा, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, मंझारी प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष लाला राउत, मंझारी प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा अध्यक्ष विजय सिंह बारी, शुभन्नाथ बानरा, कृष्णा बानरा, गब्रियल सावैयां, बबलू दास, श्री हरि गोप, साधुचरण मुन्दुईया, दुलमू लाल बिरुवा,जुगुराम बिरूवा, जगदीश बिरूवा, अमृत देवगम,लागुरा बिरूवा, दुलमू बिरूवा, राजेश गोप एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ