पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर जताया शोक, दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Chaibasa : ओडिशा के बालासोर हुए ट्रेन हादसे पर झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में शोक जताया है. वहीं दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों के आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना किया.

इसे भी पढ़ें :- Odisha Coromandal Train Accident : बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 900 घायल, 233 की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के समीप कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से मन आहत है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ.

दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मौके पर कांग्रेस के त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, रंजीत यादव, मो.सलीम, जगदीश सुंडी, मोहित सुलतानियां, विश्वनाथ तामसोय, इम्तियाज खान, मोहन सिंह हेम्ब्रम, रूप सिंह बारी, सलीम खान, दिकु सावैयां, मुकेश कुमार, जहांगीर आलम, संतोष सिन्हा, राजेश दास, लक्ष्मण तांती, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.

http://Chaibasa : कौशल विकास केंद्र के 28 प्रशिक्षुओं को जिला प्रशासन ने दिया ऑफर लेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *