नक्सलियों के गढ़ बीहड़ सारंडा में CRPF कमाण्डेंट 197 बटालियन ने किया ध्वजारोहण

Chaibasa:- नक्सलियों गढ एंव प्रशिक्षण केन्द्र रह चुके सारंडा जंगल में स्थापित कैम्प थलकोबाद, जमाईबुरू करमपदा एवं किरीबुरू में 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पर CRPF कमांडेंट पीके जोहरी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान अन्य अधिकारियों सभी जवानो स्कूल के बच्चों एंव गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे. ध्वाजारोहण में इलाके के स्कूली बच्चे एवं बडी संख्या में ग्रामीणो ने भाग लिया.

 

ध्वाजारोहण के पश्चात कमाण्डेंट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी जवानो स्कूल के बच्चों एंव ग्रामीणो को बधाई दिया. साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के बारे में सभी को जागरूक किया. अजादी के महत्त्व के बारे में बताया सभी जवानो और लगभग 1000 स्कूली बच्चे एंव ग्रामीणों को महोदय द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया एवं भोजन कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप