दलित महिला के साथ यवक ने की छेड़खानी विरोध करने पर की मारपीट, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chakradharpur:- एक युवक ने दलित युवती के साथ छेड़खानी कर दी, जब युवती ने इसका विरोध किया, तो युवक ने युवती की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद युवती सीधे थाना गयी और युवक के खिलाफ छेड़खानी और हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक का नाम मोहम्मद शमी बताया जा रहा है। युवती ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह पोद्दार गारमेंट्स की दुकान में काम करती है। रोज की तरह वह गुरुवार को दुकान में काम करने गयी थी। इसी दौरान दुकान में काम करने वाले युवक मोहम्मद शमी ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने युवती की जमकर पिटाई कर दी। घटना दिनदहाड़े पोद्दार गारमेंट्स की दुकान में घटी। युवती की पिटाई करने के बाद आरोपी शमी मौके से भाग खड़ा हुआ। इधर, युवती ने मोहम्मद शमी के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में जाकर मामला दर्ज कर दिया। उसने शिकायत में यह भी लिखा कि आरोपी ने उसे जाती सूचक गाली देकर उसके मान सम्मान को सरेआम ठेंस पहुंचाई। पीड़िता ने बताया है कि युवक की पिटाई से उसे गले के नीचे, कलाई और सीने में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद शमी को उसके घर जाकर गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे थाना लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़िता का अनुमंडल अस्पताल में ईलाज कराया गया। साथ साथ ही पुलिस पुरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल को लेकर बाटा रोड के पोद्दार गारमेंट्स समेत सभी दुकानों का सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत