आदित्यपुर: कृष्णापुर बोंनडीह में फंदे से झूलता मिला 26 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर के बोंनडीह गांव में बंद कमरे से 26 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति का शव फंदे से झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया है. मृत व्यक्ति का नाम विजय सरदार है.

घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोंनडीह गांव निवासी 26 वर्षीय विजय सरदार गुरुवार रात ड्यूटी से काम कर घर लौटा था. जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था. इधर शुक्रवार सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी गीता सरदार ने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पाया कि मृतक साड़ी के सहारे फंदे से झूल रहा है. घटना की जानकारी फौरन आरआईटी पुलिस को दी गई.इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *