पश्चिमी सिंहभूम को पराजित कर सिमडेगा सुपर डिवीजन में

 

 

Chaibasa :- झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम को पराजित कर सिमडेगा की टीम सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई कर गई। अपने ग्रुप के तीनों मैच जीतकर 12 अंकों के साथ सिमडेगा पहले स्थान पर रही जबकि पश्चिमी सिंहभूम की टीम दो जीत एवं एक पराजय के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर खिसक गई और सुपर डिवीजन में क्वालीफाई करने से चूक गई। 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : 31वीं बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, फ्रेंड्स कोल्टस को पराजित कर चाईबासा क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाईनल में

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के अंतिम लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम 49.1 ओवर में 184 रन बनाकर आल आउट हो गई।

 

 पश्चिमी सिंहभूम की ओर से रश्मि गुड़िया ने छः चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में कप्तान प्रियंका सवैया ने 25, पिंकी तिर्की ने 24 तथा शांति कुमारी ने 22 रन बनाए। सिमडेगा की ओर से प्रियंका लूथरा ने 34 रन देकर दो विकेट, हेमा पटेल ने 11 रन देकर दो विकेट तथा ईला खान ने 9 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 

 

 

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को सिमडेगा की टीम ने 34.4 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। उद्घाटक बल्लेबाज ईला खान ने 14 चौकों की मदद से 92 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को ठोस शुरुआत दी और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य बल्लेबाजों में प्रीति शर्मा ने भी तीन चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 61 नाबाद रन बनाए जबकि प्रियंका लूथरा ने 25 नाबाद रनों की पारी खेली। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शांति कुमारी ने 34 रन देकर एक विकेट अपने नाम किए। 

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जे एस सी ए के आजीवन सदस्य सह पश्चिमी सिंहभूम के स्कोरर संदीप रॉय ने सिमडेगा की ईला खान को उसके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर अॉफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा। पुरस्कार के रूप में उसे पाँच हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मैच पर्यवेक्षक जमशेदपुर के मिलन दत्ता, दोनों अंपायर क्रमशः बोकारो के रूपेश कुमार तथा जमशेदपुर के हेमंत ठाकुर तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे। 

कल विश्राम का दिन है। परसों यानी 18 मार्च से सुपर डिवीजन के मुकाबले प्रारंभ होंगे जो 20 मार्च तक चलेंगे। सुपर डिवीजन में सिमडेगा के अलावे जमशेदपुर एवं राँची की टीमें आपस में भिड़ेंगी।

http://चाईबासा : 31वीं बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, फ्रेंड्स कोल्टस को पराजित कर चाईबासा क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाईनल में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ