आदित्यपुर के देवाशीष राज ने पहले प्रयास में जेईई एडवांस में 897 रैंक लाकर प्राप्त की सफलता

Saraikela :- आदित्यपुर के ब्राह्मण टोला निवासी व्यवसायी दिनेश कुमार बेउरा के पुत्र देवाशीष राज ने पहली बार में जेईई एडवांस क्लियर किया है. जेईई एडवांस में देवाशीष राज को 897वां रैंक हासिल हुआ है. इससे देवाशीष के परिवार में खुशी का माहौल है. देवाशीष आईआईटी गुवाहाटी या आईआईटी वाराणसी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहता है.

देवाशीष ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ दिनों तक जॉब करने के उपरांत स्टार्टअप अपना कर प्रतिभागियों को जॉब देने की चाह रखता है. वहीं, देवाशीष राज का बड़ा भाई एमबीए कर रहा है. माता पिता देवाशीष के इस सफलता से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं सफलता प्राप्त करने पर जब आशीष राज ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है वही व्यवस्थित के इस सफलता से परिवार समेत परिजनों में खुशी की लहर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप