Chaibasa (चाईबासा) : सारंडा में नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में जवान की शहादत के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता चाईबासा दौरे पर पहुंचे. इस दौरान हेलीकॉप्टर से चाईबासा पहुंचे और कोल्हान डीआईजी और पुलिस अधीक्षक अशूतोष शेखर को लेकर सारंडा के बीहड़ छोटानागरा सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ और अन्य अधिकारियों के साथ महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला अन्तर्गत वर्त्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी.
समीक्षा बैठक में अनुराग गुप्ता (भा०पु० से०), महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक, सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, रॉची, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड राँची, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड रॉची, पुलिस उप-महानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ चाईबासा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अन्तर्गत वर्त्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी.

अभियान को और कारगर तरीके से संचालित करने का दिशा निर्देश
बैठक में डीजीपी ने संचालित अभियान की वस्तुस्थिति एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. साथ ही कोबरा, सी०आर०पी०एफ०, झारखण्ड जगुआर एवं चाईबासा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में सम्मलित सभी सुरक्षा बलों एवं जवानों से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कई जानकारी ली गई एवं नक्सल विरोधी अभियान के लिए उनकी हौसला अफजाई व मनोबल को बढ़ाया गया. उन्होंने अभियान को और कारगर तरीके से संचालित करने के संबंध में विभिन्न प्रकार के दिशा-निर्देश दिए. साथ ही साथ संचालित नक्सल विरोधी अभियान को और प्रखर बनाने व क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया.

समीक्षा बैठक में ये रहे उपस्थित
इस समीक्षा में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड रॉची के साथ साकेत कुमार सिंह (भा०पु०से०), पुलिस महानिरीक्षक सीआपीएफ झारखण्ड सेक्टर अखिलेश झा (भा०पु०से०), पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र राँची अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड रॉची, अनुप बिरथरे (भा०पु०से०), पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड रॉची, पूरन सिंह रन सत्तू, पुलिस उप-महानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ चाईबासा, आशुतोष शेखर (भा०पु० से०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
http://Naxal Free In Next 3 Month : अगले 3 महीने में चाईबासा होगा नक्सल मुक्त : डीजीपी