Chaibasa : कौशल विकास केंद्र के 28 प्रशिक्षुओं को जिला प्रशासन ने दिया ऑफर लेटर

Chaibasa :- चाईबासा के पाताहातु में आकांक्षी जिला मद से संचालित कौशल विकास केंद्र के 28 प्रशिक्षुओं को ऑटो मोबाइल (4 व्हीलर) के क्षेत्र में पुणे-महाराष्ट्र एवं जमशेदपुर-झारखंड की कंपनी में प्लेसमेंट उपरांत प्राप्त ऑफर लेटर प्रदान किया गया. इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर एवं जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा के द्वारा प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर प्रदान किया.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा आईटीआई में दीक्षांत समारोह आयोजित, युवाओं में स्किल डेवलपमेंट है जरुरी- विधायक दीपक बिरुवा 

प्रथम स्किल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कौशल केंद्र पर ऑटोमोबाइल ट्रेड के 9 वें बैच में प्रशिक्षित 15 प्रशिक्षु का जमशेदपुर एवं 13 प्रशिक्षु का पुणे की नियोक्ता कंपनी द्वारा चयन किया गया है. आज सभी प्रशिक्षुओं को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर कार्यस्थल हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

चाईबासा के पाताहातु स्थित कल्याण विभाग के भवन में संचालित उक्त कौशल विकास केंद्र पर 30-30 के बैच में कुल 4 बैच अंतर्गत 120 प्रशिक्षुओं को संलग्न ट्रेड में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के तदर्थ निःशुल्क आवासीय सुविधा बहाल है. साथ ही प्रशिक्षण उपरांत प्लेसमेंट के आधार पर रोजगार हेतु जिला/राज्य से बाहर जाने वाले सभी प्रशिक्षुओं का सुरक्षित प्रवास के निमित्त अप्रवासी श्रमिक पोर्टल पर निबंधन भी सुनिश्चित करवाया जा रहा है.

http://एसीबी की टीम ने विद्युत विभाग प्रमंडल कार्यालय के सहायक लिपिक को5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’