सरायकेला: जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सरायकेला: मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ.
दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंड से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे. इस मौके पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ,जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी, डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन मुख्य रूप से उपस्थित हुए। खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में जिले भर से फुटबॉल टीम शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *