चाईबासा : जगन्नाथपुर में आपस में टकरा गये दो ट्रेलर, हादसे में औरंगाबाद के चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंंतर्गत हाटगम्हरिया-जैंतगढ़ मार्ग पर दो ट्रेलर आपस में टकरा गये. इस हादसे में एक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. वहीं दूसरा ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें : ADITYAPUR NIGHT ACCIDENT: दो ट्रेलर में जबरदस्त भिड़त, ब्रेकडाउन ट्रेलर को मारी टक्कर

घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. मृत्तक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर थाना के लालटेनगंज निवासी सोनू कुमार के रुप मे हुई है. वहीं दूसरे घायल चालक सह मालिक की पहचान कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना अंतर्गत गोपीताड़ निवासी जानकी साव के रूप मे हुई है.

दुर्घटना ग्रस्त ट्रेलर


घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सोनु कुमार ट्रेलर संख्या एनएल 01 जी 3596 आयरन ओर लोड कर बड़बिल से चालियामा गया हुआ था. वापस आने के क्रम मे जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलडिहा के मां होटल के समीप दूसरे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. इससे दोनों ट्रेलर का केबिन चकनाचूर हो गये. घटना की सूचना पर जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पंहुची.जख्मी चालक को चम्पुआ अस्पताल पंहुचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : http://Adityapur Accident: खड़े हाईवा में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा रहा चालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ