आदित्यपुर: नशे में धुत एंबुलेंस चालक ने महिला  -बच्चे को मारा धक्का ,झोपड़ीनुमा गैरेज में घुसा

Adityapur: आदित्यपुर के चुना भट्टा के पास एक अनियंत्रित एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे  सड़क किनारे एक महिला और एक बच्चे को धक्का मारते हुए झोपड़ीनुमा दुकान में घुस गई। इस घटना में महिला और बच्चे घायल हो गए और जिस दुकान में एंबुलेंस घुसी वह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना आज दोपहर ढाई बजे की है। जानकारी के अनुसार नशे में धूत रोहित नामक एंबुलेंस चालक आकाशवाणी की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में चुना भट्टा के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद एक कार में ठोकर मारते हुए आगे बढ़ी और एक महिला और बच्चे को धक्का मारते हुए झोपड़ी में घुस  गया। घटना के बाद आरोपी एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने घायल महिला और बच्चे का इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी चालक की खोजबीन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *