जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से तमिलनाडु में फंसी चार बच्चियां सुरक्षित लौटीं, परिजनों को सौंपा गया

तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाए जाने का मामला

जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड की चार बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाए जाने के मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से चारों बच्चियों को सुरक्षित वापस लाया गया और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत स्थित बंगला डीपा गांव की चार बच्चियों को रोजगार का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाया गया था। वहां कथित तौर पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था और घर लौटने नहीं दिया जा रहा था। इस मामले को लेकर बच्चियों के परिजन 8 मार्च को जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु से मिले और पूरी घटना की जानकारी देते हुए बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई।

जगन्नाथपुर सीएचसी छेड़खानी मामला: छात्राओं के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप, 5 बड़े सवाल खड़े

तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाए जाने का मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दी और पूरे मामले की जांच करते हुए बच्चियों को सकुशल वापस लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्तर से भी संपर्क सूत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में बच्चियों की स्थिति की जानकारी जुटाई।

लगातार प्रयासों के बाद चारों बच्चियों को ट्रेन के माध्यम से झारखंड लाया गया। सोमवार को उन्हें जगन्नाथपुर थाना में लाया गया, जहां पुलिस पदाधिकारियों, डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) की पीएलवी और विधायक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चारों बच्चियों को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।

डालसा की पीएलवी प्रमिला पात्रो ने बताया कि चारों बच्चियां नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत के बंगला डीपा गांव की रहने वाली हैं। इनमें सुखमती लागुरी (पिता– मंगल लागुरी), सोनिवारी बरजो (पिता– स्व. विरा बरजो), सपनी बरजो (पिता– गंगा राम बरजो) और सुखमती बरजो (पिता– देवा बरजो) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार बच्चियों को रोजगार का लालच देकर तमिलनाडु ले जाया गया था।

वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर जगन्नाथपुर थाना के एसआई विश्वनाथ हेब्रम, विधायक प्रतिनिधि रंजीत गगाराई, रोशन पान, कांति तिरिया, सुशील हेस्सा, मो. शरुक और पप्पू अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

http://जगन्नाथपुर केनरा बैंक शाखा में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रक्तदान शिविर जमशेदपुर

Adityapur Agni BesraTrust: श्रद्धांजलि: अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेता गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और नवनिर्वाचित पार्षद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह