चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी चाईबासा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को अत्यंत शांति, अनुशासन और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
चाईबासा: घायल शिशु हाथी ने दम तोड़ा, सरडीहा जंगल से एक और बच्चा मिला; वन विभाग अलर्ट

इस अवसर पर मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. टुबिड, चाईबासा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी गीता बालमुचू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग, तथा पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रताप कटिहार महतो ने किया।
जिला कार्यालय परिसर में पार्टी पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से चुनाव प्रक्रिया और भी ऊर्जावान बनी। सभी ने संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।

13 मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि घोषित
चुनाव प्रक्रिया के पश्चात कुल 13 मंडलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा की गई, जिनके नाम इस प्रकार हैं—
-
झीकपानी:
अध्यक्ष – दिलीप कुमार महतो | प्रतिनिधि – तरुण सवैया -
हाटगम्हरिया:
अध्यक्ष – बृजमोहन चतोम्बा | प्रतिनिधि – अभिजीत गागराई -
चाईबासा नगर:
अध्यक्ष – राकेश पोद्दार | प्रतिनिधि – सनी पासवान -
तांतनगर:
अध्यक्ष – योगेश्वर सवैया | प्रतिनिधि – दुर्गा चरण नाग -
कुमारडुंगी:
अध्यक्ष – रामेश्वर सिंकु | प्रतिनिधि – विनय रास -
मंझारी:
अध्यक्ष – सिद्धार्थ गोप | प्रतिनिधि – जमादार बिरुआ -
मझगांव:
अध्यक्ष – पीतांबर राउट | प्रतिनिधि – मंगल सिंह हेंब्रम -
जैतगढ़:
अध्यक्ष – अर्जुन सरदार | प्रतिनिधि – विकास लाल पोद्दार -
नोवामुंडी:
अध्यक्ष – चंद्र मोहन गोप | प्रतिनिधि – रानी तिरिया -
छोटा नागरा:
अध्यक्ष – नीमा लुगुन | प्रतिनिधि – काशीनाथ महतो -
आनंदपुर:
अध्यक्ष – उमेश रवानी | प्रतिनिधि – विभु रंजन सिंह देव -
मनोहरपुर:
अध्यक्ष – बहनु तिर्की | प्रतिनिधि – अमित डागा -
चक्रधरपुर:
अध्यक्ष – दुर्योधन प्रधान | प्रतिनिधि – अभिजीत गागराई
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया
वरिष्ठ नेताओं ने सभी नव-निर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को पार्टी दुपट्टा और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के विस्तार, तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण और उत्साह से भरे वातावरण में हुआ।
http://किराना दुकानों में मिलती थी मिलावटी अंग्रेजी शराब, चाईबासा पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार








