पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन का चुनाव 2 नवंबर को, नए सत्र 2025-29 के लिए बनेगी नई कमेटी

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन, जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन और जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है, का नया कार्यकारी कार्यकाल 2025-29 के लिए चुनाव आगामी 2 नवंबर 2025 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा स्थित जिला ओलंपिक एसोसिएशन  के कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

Saraikela-Kharsawan District Olympic Association formed: सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

इस अवसर पर अगले चार वर्षों के लिए नई कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही एथलेटिक्स के क्षेत्र में जिले के विकास और आगामी वर्षों की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और लगभग सर्वसम्मति से संपन्न होने की उम्मीद है।

पिछले चार वर्षों में एथलेटिक्स एसोसिएशन ने जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने में सराहनीय भूमिका निभाई है। जिला के कई खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

जिला की खिलाड़ी बसंती कुमारी ने लगातार दो वर्षों तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (रांची) में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं राहुल बोबोंगा ने राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

पिछली कमेटी के कार्यकाल के दौरान हर वर्ष जिला स्तरीय एथलेटिक्स और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की गईं, जिनके आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता रहा।

आगामी चुनाव के साथ पश्चिम सिंहभूम जिले में एथलेटिक्स के क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Cross Country Race On The International Olympic Day : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर क्राॅस कंट्री दौड़

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप