आदित्यपुर के गजिया बराज में धूमधाम से मना अभियंता दिवस, बोले DC अरवा राजकमल अभियंता के शब्दकोश में “ना” शब्द नहीं होते

Saraikela :- जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सुवर्णरेखा परियोजना अंतर्गत गजिया बराज कंट्रोल रूम में पर गुरुवार को अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न एम. विश्वेश्रवरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Dc अरवा राजकमल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना के ईचा गलूडीह कम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता गोपाल जी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता गोपाल जी ने कहा कि गजिया बराज परियोजना इस क्षेत्र के लिए अहम है, क्योंकि गंजिया बराज परियोजना से सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय किसान समृद्ध होंगे, किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा। विशिष्ट अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि इंजीनियर के डिक्शनरी में ना शब्द को स्थान नहीं है। उन्होंने गजिया बराज को राज्य का नम्बर 1 सिंचाई परियोजना में शामिल होने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि वे खुद भी एक इंजीनियर है, और आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग किया है।

बाइट- गोपाल, मुख्य अभियंता

उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि जिलिंगोड़ा में 150 एकड़ का छोटा बांध बनेगा। जिससे खेतो में पानी जाएगा। उपायुक्त ने कहां की स्थानीय लोगों के मांग पर गजिया में जल्द ही एक टीओपी की स्थापना होगी। आयोजित अभियंता दिवस कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने किया। इस दौरान एडीसी सुबोध कुमार समेत परियोजना से जुड़े कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप