त्रिदिवसीय कोल्हान जनजातीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की अंतिम बैठक

Chaibasa:-  आदिवासी हो समाज महासभा, कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू चाईबासा में ट्राईबल फिल्म एकेडेमी के तत्वाधान में झारखंड एवं ओढ़िशा के आदिवासी कलाकारों ने संयुक्त रूप से आगामी 14, 15 एवं 16 अप्रैल 2023 को पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में निर्धारित त्रिदिवसीय कोल्हान जनजातीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अंतिम बैठक किया. बैठक में दूर-दराज से आनेवाले विभिन्न अतिथियों एवं कलाकारों की रात्रि-विश्राम, भोजन-पानी, पार्किंग, स्वागत समिति सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा किया गया.

इसे भी पढ़ें :- सरायकेला में आदिवासी हो समाज महासभा का हुआ वार्षिक अधिवेशन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी समुदाय के सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिगण, जागरूक-बुद्धिजीवीगण, मानकी-मुण्डा, पंचायत प्रतिनिधिगण, विद्यायक-सांसद-मंत्रीगण तथा कोल्हान प्रमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों को निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर कलाकार बोयो गागराई, मन्नु सूंडी, कलिया जामुदा, राजूराज बिरूली, राजकुमार पुरती, सोनी मुर्मू, सावन सोय, विकास उग्रुसांडी, अतिथि हेम्ब्रम, दीपक बारला, मोहन होनहागा, अक्षय सिंह, मदन बोदरा, सत्यजीत हेम्ब्रम, पंकज देवगम, महेन्द्र चांपिया, अजंक्या बिरूवा, सुशील सवैंया आदि लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :- http://Seraikela Non-Gazetted Meeting: झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ के पत्राचार कार्य विभाग प्रमंडलीय कार्यकारिणी गठन , सुबोध शरण बने अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन