रेडीमेड कपड़े के दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Jamshedpur :- परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह चौक के पास स्थित सरोज वस्त्रालय (रेडीमेड कपड़े की दुकान) में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई. आगजनी की इस घटना में दुकान में मौजूद कपड़े समेत अन्य लाखों का सामान जलकर राख हो गए.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela Accident Burn Death : चांडिल NH-33 सड़क दुर्घटना में चेचिश – ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में लगी आग, गाड़ी में ही जलकर चालक की हुई मौत

दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने मालिक को दी सूचना

दुकान से धुआं उठता देख कुछ लोगों ने दुकान के मालिक दीपक कुमार को इसकी जानकारी दी. वे भागते हुए शनिवार की तड़के 3 बजे मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया.

इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां 4 बजे मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया जा सका. दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना में उनका लगभग 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे. देर रात में उन्हें आग लगने की जानकारी मिली. आज दुकान में पूजा होनी थी. दुकान का मेन स्विच भी ऑफ था, ऐसे में आग कैसे लगी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें :- http://Seraikela Hiva Fire: बालू लदे हाईवा में लगी आग, चालक ने राहगीरों की मदद से बुझाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *