विश्वशांति व सनातन धर्म के रक्षार्थ कर्नाटक से उड़िसा पूरी जगन्नाथ धाम के लिए साईकल से निकला युवक, 7 माह में पहुंचा हाटगम्हरिया

Hatgamhariya:- विश्वशांति व सनातन धर्म के रक्षार्थ कर्नाटक से उड़िसा पूरी जगन्नाथ धाम की साईकिल यात्रा पर निकले कर्नाटक के महेन्द्र महाबीर गोडगेरी, बेलगम जिला चिकोड़ी ताल्लुका, गांव भोज कर्नाटक के रहने वाले महेन्द्र महाबीर गोडगेरी. उन्होंने कि मेरे घर मेरे सिवा अन्य कोई नहीं है. माता पिता के स्वर्गवास के बाद एक बहन थी उसकी शादी हो चुकी है. अकेले रहने के बाद मेरे मन में जगन्नाथ धाम जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन की हुई. मेरे इच्छा पर आर्थिक संकट आड़े आया. लेकिन जब मन में एक बार सोच लिया तो जरुर जाउँगा, यही सोच लेकर मैं साईकिल से पूरी तक जाने का मन बनाया. आज मुझे घर से निकले 7 माह हो चुके हैं, अभी मै स्वास्थ्य हूँ.

भगवान ने चाहा तो मै एक दिन जगन्नाथ धाम पूरी अवश्य पहूँच जाउँगा. जनवरी से घर से निकला. 7 माह लगे कोचड़ा (हाटगम्हारिया) तक पहूँचने में लगा है. मेरा मुख्य उद्देश्य है वसुदैव कुटुम्ब कम्ब जगन्नाथ पूरी तक रास्ते में जितने भी सनातन धर्म स्थल मिलेंगे उनका दर्शन करते हुए सनातन धर्म का रक्षा करना का उद्देश्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *