जगन्नाथपुर में दो मादा हाथियों की रहस्यमय मौत, वन विभाग ने जांच शुरू की

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जुगीनंदा टोला स्थित गगराई लांगर इलाके में दो मादा हाथियों की रहस्यमय मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल के भीतर दोनों हाथियों के शव पड़े देखे और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सारंडा जंगल में आईईडी धमाके की चपेट में आया जंगली हाथी, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही चाईबासा वन प्रमंडल की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दोनों मादा हाथियों की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। शवों में सड़न के शुरुआती संकेत मिले हैं।

रहस्यमय अवस्था मे हाथियों की मौत
रहस्यमय अवस्था मे हाथियों की मौत

मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

वन विभाग ने बताया कि हाथियों की मौत के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। संभावनाओं में विषाक्त पदार्थ का सेवन, बिजली का करंट, प्राकृतिक बीमारी या मानव-हाथी संघर्ष की कोई घटना शामिल हो सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

जांच और साक्ष्य संग्रह जारी

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण नमूने संग्रहित किए हैं। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या पिछले दिनों किसी तरह की असामान्य गतिविधि देखी गई थी।

ग्रामीणों में दहशत

लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से पहले ही परेशान ग्रामीण इस घटना से और अधिक चिंतित हो गए हैं। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

वन अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हाथियों की मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

http://एक विशाल दंतैल हाथी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटा वन विभाग, कराया जा रहा पोस्टमार्टम