Adityapur: होम्योपैथी डे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, याद किए गए जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन

आदित्यपुर: वर्ल्ड होम्योपैथी डे पर आदित्यपुर में होम्योपैथी क्लीनिक और  सार्थक क्लब के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की जयंती मनायी गयी.
शिविर में होम्योपैथी के चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी और जरूरत मंदों की निःशुल्क इलाज किया. डॉ सुब्रतो मुखर्जी, डॉ रेणु शर्मा, डॉ एच एल प्रसाद औऱ डॉ किरण सिंह  ने जरूरत मंदों की निःशुल्क इलाज की. शिविर में आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह अतिथि के रूप में मौजूद थे.उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा की सराहना की और गरीबों के लिए इसे वरदान कहा. उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा बेहतर पद्धति है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है. शिविर में ईएनटी डॉ. प्रकाश राय, जनरल फिजिशियन डॉ. एनआर सिंह और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, राज कुमार शर्मा, आजसू पार्टी महिला प्रकोष्ठ के महासचिव सावित्री यादव और भाजपा नेता निरंजन मिश्रा ने शिविर में अहम योगदान दिया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन