76वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कौशल कुमार ठाकुर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सांसद ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

Chaibasa:- स्वतंत्रता सेनानी स्व०कौशल कुमार ठाकुर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में 76वें स्वतंत्रता दिवस की शाम बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा शामिल हुई. आयोजन समिति के द्वारा गुलदस्ता एवं मोमेंटो प्रदान कर सांसद को सम्मानित किया गया. फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए देश में पश्चिमी सिंहभूम को मान दिलाने के लिए धन्यवाद दिया एवं और आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में एसएसए की टीम विजेता रही, एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तांतनगर उपविजेता रही. विजेता टीम को सांसद गीता कोड़ा ने पुरस्कृत किया.

महिला खिलाड़ियों से परिचय लेती सांसद गीता कोड़ा

कार्यक्रम में साथ में अर्जुन बानरा, कुलचंद्र कुजुर, जितेन्द्र बारी , चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, लब अल्बा, जितेन्द्रनाथ ओझा, डीके बनर्जी, सुभाष खण्डैत, दिकु सवैंयां आदि साथ में शामिल थे.

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *