Gamharia Accident:घोड़ा बाबा के पास बस-कार दुर्घटना के बाद बवाल, पुलिस टीम दिखी भीड़ के आगे बेबस

आदित्यपुर : घोड़ा बाबा चौक के निकट सोमवार की देर रात एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बस (संख्या JH05BF9310) और कार (संख्या JH05AB6467) के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग नीचे उतर आए और एक-दूसरे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाने लगे।

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, मौके पर जमा हुई भारी भीड़ और उपद्रवी तत्वों के सामने पुलिस प्रशासन भी बेबस नज़र आया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब उपद्रवियों ने उस व्यक्ति को निशाना बनाया जो पुलिस को दुर्घटना के संबंध में सही जानकारी देने की कोशिश कर रहा था।


​पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद उपद्रवियों ने उस जानकारी देने वाले को बुरी तरह पीटा। हमले में उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। सिर से लगातार खून बहता देख भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बताया जाता है कि पुलिस टीम मूकदर्शक बनी रही। घायल व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया है।

http://Saraikela Street Light Project: आदित्यपुर–कांड्रा सड़क पर 14 साल बाद , CSR के तहत लगेंगी 260 नई स्ट्रीट लाइट, उपायुक्त की पहल से टोल रोड पर घटेंगी सड़क दुर्घटनाएं