Adityapur VHP District President Birthday: विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष डॉ. जेएन दास का जन्मदिन धूमधाम से मना, कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर  लगाए चार चाँद, उमड़ा शुभचिंतकों का हुजूम

Adityapur:विश्व हिंदू परिषद (VHP) सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष एवं जाने-माने समाजसेवी डॉ. जेएन दास का जन्मदिन सोमवार को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

ये भी पढ़े:- Adityapur VHP District President Welcome: डॉ जेएन दास बने विहिप सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत


विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस अवसर को यादगार बना दिया। डॉ. जेएन दास ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव शुरू किया। केक कटते ही, कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आतिशबाजी शुरू कर दी। आसमान में छाई दूधिया रोशनी ने पूरे क्षेत्र को जगमगा दिया, जिससे समारोह का माहौल और भी शानदार हो गया। इस खुशी के मौके पर शुभचिंतकों का ताँता लगा रहा, जो डॉ. दास को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहित थे। कार्यक्रम के दौरान, डॉ. जेएन दास ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया और इस भव्य आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
​जन्मदिन समारोह में कई गण्यमान्य शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, समाजसेवी सूरज भदानी, विख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश कुमार,डॉ कुंदन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला शर्मा शामिल थीं। इसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद के आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने समारोह की शोभा बढ़ाई।

http://Saraikela- Nimdeeh Vhp Meeting: जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास की अध्यक्षता में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न, रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का निर्णय

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल