Adityapur VHP District President Welcome: डॉ जेएन दास बने विहिप सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Adityapur:आदित्यपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जेएन दास को विश्व हिंदू परिषद में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रांतीय सम्मेलन के बाद इन्हें सरायकेला-खरसावां जिला का नया अध्यक्ष बनाया गया है.

सोमवार को डॉक्टर जेएन दास को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने इनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डॉ जेएन दास ने कहा कि है जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है इसका भरपूर निर्वहन करेंगे। इन्होंने कहा कि हिंदुत्व और राष्ट्रीय मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। गौरतलब है कि विहिप की रामगढ़ में प्रांतीय बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कई नए पदों की घोषणा की गई जिसके तहत डॉ जेएन दास को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सानू कुमार, धनंजय स्वर्णकार, रूपेश गोराई, किशन कुमार आदि शामिल थे।

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल