GAMHARIA Burnt body found ठेकेदार की जंगल में मिली जली लाश, दो दिन पहले हुआ था लापता

Saraikela: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेवियर स्कूल के पास जंगल से पुलिस ने एक जली हुई लाश बरामद की है। मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र शिवपुरी कॉलोनी निवासी विभांशुु शशांक उर्फ जीतू के रूप में की गई है। जो गम्हरिया इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के बॉटलिंग प्लांट में ठेकेदारी करता था।

ये भी पढे:- Adityapur murder: आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में गला रेत युवक की हत्या, झाड़ी में फेका लाश

जंगल में बरामद हुआ जला शव

मृतक बीते 12 अक्टूबर से लापता था। इस बीच परिजनों ने आदित्यपुर थाना में गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज की थी। इधर 14 अक्टूबर सोमवार दोपहर पुलिस ने गुमशुदा विभांशुु शशांक का जला हुआ शव गम्हरिया जेवियर स्कूल के पीछे जंगल से बरामद किया है। मामले की जानकारी होने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ गम्हरिया थाने की पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में ले लिया है। वही शव के बगल में मोबाइल, पर्स एक मोटरसाइकिल संख्या JH05CG-1065 के अलावा एक थैला गिरा हुआ मिला है. जिस पर बिहार, गया टिकारी का पता लिखा है। बताया जाता है कि मृतक का ससुराल गया टिकरी है जो कुछ दिन पूर्व ही ससुराल से लौटा था.

4 माह पूर्व हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

बताया जाता है मृतक विभांशुु शशांक उर्फ जीतू की 4 महीने पूर्व शादी हुई थी और उसकी पत्नी भी चार माह की गर्भवती है। युवक के शव मिलने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया है कि 2 दिन पूर्व परिजनों ने मृतक के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज की थी ।पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं जेवियर स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *