Gamharia forest land encroachment: शांति नगर में वन भूमि पर अवैध निर्माण पर वन विभाग की सख्ती, कई निर्माण ध्वस्त

Gamharia: शांति नगर क्षेत्र में वन भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

Gamharia suspicious death: गम्हरिया में संदिग्ध मौत: घरेलू विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वनरक्षकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन भूमि पर बन रहे कई निर्माणाधीन घरों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कब्जों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई।मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर में वन भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से मकान और अन्य निर्माण किए जा रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत वन विभाग से की गई थी, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। वनरक्षकों की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के अभियान चलाते हुए कई अधूरे निर्माण तोड़ दिए।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि जहां एक ओर कार्रवाई की गई, वहीं कुछ ही दूरी पर एक दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य अब भी बदस्तूर जारी है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सभी अवैध निर्माणों पर समान कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

वनरक्षकों ने कैमरे पर आने से इनकार करते हुए बताया कि शिकायत वाद के अनुसार रॉकी और रोहित नामक व्यक्तियों द्वारा वन भूमि की खरीद–फरोख्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://Gamharia accident: रापचा मोड़ पर हाइवा और एलटी 407 में भीषण टक्कर, चालक गंभीर