गम्हरिया : भाजपा भारतीय जनता पार्टी आदित्यपुर पश्चिमी मंडल के सभी शक्ति केंद्रों और बी.एल.ए-2 (BLA-2) की मासिक संगठनात्मक बैठक सामुदायिक भवन, गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुई।
यह बैठक मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रवासी प्रभारी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। बैठक में केंद्र सरकार और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रवासी प्रभारी पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, मंडल प्रभारी सतीश शर्मा, महेंद्र चौधरी, परमानंद, शुभम, अमरेन्द्र कुमार, रामचंद्र पांडा, मनोहर दास, नकुल मंडल, राहुल सिंह, कमल दास और छवि गोराई उपस्थित रहे। इनके अलावा मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ स्तर के सभी बी.एल.ए-2 मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।








