GAMHARIA  janmashtami pandal inauguration: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया भव्य पंडाल का उद्घाटन

Gamharia (गम्हरिया): श्री श्री जन्माष्टमी पूजा कमेटी सतवाहिनी द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया।

ये भी पढ़े: गम्हरिया में कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का डॉ जेएन दास ने किया उद्घाटन

मंचासीन अतिथिगण
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और पूजा कमेटी के सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजनोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने एक अत्याचारी राजा का बध कर समाज को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। उनके जीवन से वर्तमान नौजवानों को भी सीख लेने की जरूरत है।
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन करते अतिथि गण

ये सम्मानित अतिथि रहे मौजूद:

पूजा पंडाल उद्घाटन के मौके पर विशिष्ठ अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख डॉ0 जेएन दास, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग जयसवाल, संजीव रंजन, रूपेश गोराई, रितिका मुखी, अजय पासवान, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, पूजा कमेटी के अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, उपाध्यक्ष महेश सिंह, सचिव उत्तम पॉल, राहुल पॉल, अमित पॉल, उत्तम कुंडू, कमल साहू समेत सभी कमेटी सदस्य व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा