गम्हरिया में कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का डॉ जेएन दास ने किया उद्घाटन

Gamhariya:- कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गम्हरिया के सतबहिनी धीराजगंज स्थित अंकुर क्लब के तत्वाधान में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ जे एन दास द्वारा फीतागम्हरिया: कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का डॉ जे एन दास ने किया फीता काट उद्घाटन काटकर किया गया.

गम्हरिया सतबहिनी जमालपुर में अंकुर क्लब द्वारा वर्ष 2007 से प्रति वर्ष धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पूजन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी यहां भव्य रुप से कृष्ण जन्माष्टमी पूजन उत्सव मनाया जा रहा है. शुक्रवार शाम कमेटी द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्म प्रसार विभाग के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे एन दास ने फीता काटकर किया. इस मौके पर यहां स्थानीय वार्ड पार्षद अभिजीत महतो, भाजयुमो कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री संतोष ,कमेटी के अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, बंकिम चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इस मौके पर डॉ जे एन दास ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *