Adityapur: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज ने भरीं सभी 200 MBBS सीटें: देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल करना लक्ष्य: चेयरमैन

Adityapur (​आदित्यपुर) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है।

 

Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं

एमबीबीएस पाठ्यक्रम की मान्यता मिलने के महज एक वर्ष के भीतर संस्थान ने उपलब्ध सभी 200 सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। देश के कई मेडिकल कॉलेजों में सीटें रिक्त रहने के दौर में यह सफलता संस्थान के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों के मजबूत भरोसे को दर्शाती है।

​नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सकों, शिक्षकों और प्रबंधन की टीम को दिया। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद केवल सीटें भरना नहीं, बल्कि छात्रों को उच्चस्तरीय मेडिकल शिक्षा और उत्कृष्ट क्लिनिकल अनुभव देना है। हमारा निरंतर प्रयास इस संस्थान को देश के अग्रणी मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में स्थापित करना है।” उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से छात्र यहां पढ़ाई के लिए आ रहे हैं, जो संस्थान की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

​कम समय में विकसित हुए अत्याधुनिक शैक्षणिक व चिकित्सकीय ढांचे के बल पर यह कॉलेज आदित्यपुर में स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। 200 सीटों के पूर्ण नामांकन के साथ अब संस्थान पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर बनाए रखने का दायित्व भी है। प्रबंधन के अनुसार, आने वाले वर्षों में अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और रिसर्च सुविधाओं को और सशक्त किया जाएगा।

http://Aditypur : कोल्हान को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा की सौगात, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में एआई-आधारित एमआरआई मशीन का उद्घाटन, जांच में मिलेगी 50 फीसदी तक की विशेष छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *