गम्हरिया: टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स गेट पर झारखंड श्रमिक संघ ने चलाया सदस्यता अभियान

Gamhariya: आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ के सरायकेला -खरसावां जिला इकाई द्वारा गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स गेट नंबर 1 पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है .अभियान के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो शामिल हुए.

अभियान का नेतृत्व करते जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू

अखिल झारखंड श्रमिक संघ के सदस्यता अभियान का नेतृत्व कर रहे सरायकेला जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ने बताया कि 30 नवंबर से प्रारंभ हुआ यह अभियान 6 दिसम्बर तक चलेगा. सात दिवसीय सदस्यता अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र के 60% से भी अधिक मजदूर अखिल झारखंड श्रमिक संघ से जुड़ चुके हैं. इस मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो ने बताया कि विगत दिनों टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स में गठित यूनियन असंवैधानिक है श्रमिक संघ सदस्यता अभियान चलाकर मजबूत दावेदारी पेश करेगी. कार्यक्रम मे प्रो रवि शंकर मौर्या, केंद्रीय सचिव, सचिन महतो जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ,अखिल झारखंड श्रमिक संघ के प्रधान सचिव दिल मोहन महतो, जिला उपाध्यक्ष लखींद्र प्रधान, पंकज कुमार, जिला संगठन सचिव कार्तिक दास,मंटू मंडल, जिला सचिव दिनेश महतो,विकेश पाल, मीडिया प्रभारी बलराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे, प्रखंड उपाध्यक्ष भीम प्रधान, प्रखंड संगठन सचिव रघुनाथ सिंह सरदार, जिला के उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रभाकर महतो, सूरज सिंह, सुखविंदर उरांव, शुभम सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *