Gamharia News: गम्हरिया: इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचे परिजन, आरोपी पति, सास और ससुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला समिति के साथ परिजनों ने किया प्रदर्शन

गम्हरिया: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों का हंगामा

​गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के निर्मल पथ, रोड संख्या 6 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 27 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को महिला समिति के सदस्यों के साथ गम्हरिया थाना का घेराव किया और पुलिस पर मामले में कोताही बरतने का गंभीर आरोप लगाया।

चाईबासा : जवान की संदिग्ध मौत, इंसास राइफल से चली गोली ने ली जान

गम्हरिया: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों का हंगामा
​क्या है पूरा मामला?

मृतका के पिता मंतोष गोराई ने विगत 3 मार्च को गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने दामाद आशीष गोराई, ससुर सुभाष गोराई और सास सुप्रिया गोराई के विरुद्ध साजिश के तहत हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।

​पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल

प्रदर्शन कर रहे परिजनों और महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि घटना के लगभग एक माह बीतने को हैं, लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेज सकी है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे इस मामले की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) से करेंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

http://Chaibasa Health News : मनोहरपुर में जच्चा-बच्चा की मौत, इलाज पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *