Gamharia News:बंद घर में मृत मिले राशन दुकानदार , गम्हरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Gamharia (गम्हरिया):सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर में गुरुवार दोपहर एक राशन दुकानदार का शव उसके घर से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय ज्ञानू राय के रूप में हुई है, जो जगन्नाथपुर स्कूल के समीप निवास करते थे।

Gamharia suspicious death: गम्हरिया में संदिग्ध मौत: घरेलू विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानू राय की पत्नी और दो बच्चे वर्तमान में बिहार के आरा (भोजपुर) जिले में स्थित अपने पैतृक घर गए हुए थे। गुरुवार सुबह जब ज्ञानू राय के पुत्र ने उन्हें फोन किया और बार-बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोस में रहने वाले किराएदार को इसकी सूचना दी। किराएदार जब घर के भीतर पहुँचा, तो उसने ज्ञानू राय को अचेत अवस्था में पाया

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा या बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हुई होगी। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

http://Saraikela Liquor Raid: गम्हरिया में अवैध विदेशी शराब निर्माण के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप