गम्हरिया पुलिस ने बंगाल के हिस्ट्रीशीटर शेख अब्दुल उर्फ़ हाथी को किया गिरफ्तार, आर्म्स सप्लाई करने पहुंचा था गम्हरिया

Saraikela :- जिले के गम्हरिया पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला निवासी कुख्यात अपराधी शेख अब्दुल्ला उर्फ हाथी को आर्म्स साथ गिरफ्तार किया है. अपराधी शेख अब्दुल गम्हरिया थाना क्षेत्र में आर्म्स की सप्लाई करने पहुंचा था. तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उषा मोड़ के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. तभी बाइक पर सवार अपराधी पुलिस चेकिंग देख भागने लगा. इसी क्रम में पुलिस ने सशस्त्र बल द्वारा पीछा कर शेख अब्दुल को गिरफ्तार किया. जहां उसके पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर, पांच जिंदा गोली, समेत बाइक के सीट के नीचे छुपा कर रखे एक देसी कट्टा को भी बरामद किया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत झालदा में 9 से भी अधिक आपराधिक कांड में शामिल रहा है. जिसकी तलाश बंगाल पुलिस को भी थी. पुुलिस ने आरोपी के मोटरसाइकिल को भी जब्त कर जेल भेज दिया है.

आर्म्स खरीदने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि, गिरफ्तार अपराधी शेख अब्दुल गम्हरिया थाना क्षेत्र में किसी कारू नामक व्यक्ति को हथियार बेचने आया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप