Gamharia TATA STEEL Murder: टाटा स्टील गम्हरिया: लोडर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट के डंपिंग स्क्रैप यार्ड में स्क्रैप चोरों द्वारा गम्हरिया निवासी लोडर चालक अभय सिंह हत्याकांड में शामिल द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े: Gamharia TATA STEEL Murder: टाटा स्टील गम्हरिया, डबल मर्डर केस: डिपार्टमेंट के अधिकारी की भूमिका संदिग्ध, स्टेशन रोड स्क्रैप टाल में रोज होता लाखों का कारोबार 
घटनास्थल पर लगा लोडर वाहन
आदित्यपुर थाना में मृतक की पत्नी द्वारा हत्याकांड को लेकर मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,  जल्द ही पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी, गौरतलब है कि गम्हरिया टाटा स्टील कंपनी परिसर डंपिंग स्क्रैप यार्ड में स्क्रैप माफियाओ ने एमजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के लोडर वाहन चालक अभय सिंह को जबरन रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो स्क्रैप माफियाओं ने मारपीट कर उन्हें पत्थर से कूच-कूच कर मार डाला था. इधर घटना के बाद स्क्रैप यार्ड के बाहर गोविंद कालिंदी नामक व्यक्ति की भी गोली मारकर हत्या की गई थी जिसमें टाटा स्टील सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलाई थी, हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि अभय सिंह हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी बास्को नगर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *