Gamharia Vhp Mashal julus: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विहिप् ने निकाला मशाल जुलूस

Gamharia: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान चले जाने से पूरे देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन

देश मे जगह जगह इसका विरोध प्रकट किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया में आक्रोश रैली निकाली गई। विहिप ज़िला अध्यक्ष डॉ जेएन दास के नेतृत्व में लाल बिल्डिंग चौक से निकाली गई यह रैली पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः चौक पर आकर सम्पन्न हुई। तत्पश्चात, आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तथा आतंकियों का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर डॉ जेएन दास ने कहा कि आतंकियों का यह हमला न केवल भारत की आंतरिक सुरक्षा पर हमला है। बल्कि वैश्विक शांति को भी चुनौती देता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री को इसके खिलाफ कड़ा निर्णय लेकर बदला लेने की जरूरत है। उन्होंने इन आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग केंद्र सरकार से किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर उस हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर मौके पर सिंटू गोराई, धनंजय स्वर्णकार, किशन प्रधान, राहुल राय, भगवान सिंह, आकाश दास , संतोष साह, गोपी सिंह, सुकू मंडल, बीरेंद्र कुमार, अनिल प्रसाद, अनुभव,राहुल सिंह, आदित्य कुमार, अनुज दास, ऋषभ कुमार, सूरज मंडल  माश नायक, प्रलाहद प्रधान, राकेश गोराई, बीरू गोराई, उज्जल चटर्जी,राहुल संतरा, अरविन्द यादव, गौरव झा,गोविंद गोराई, रोहन मुखर्जी, विशाल गोराई,राहुल गोराई राजेन साहू, मयंक, पीयूष मंडल, गणेश मंडल, मनीष सिंह, राहुल मंडल समेत सैकड़ो विहिप् कार्यकर्ता शामिल थे.

http://Gamharia Vhp Mashal julus: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विहिप् ने निकाला मशाल जुलूस