Gamharia VHP Protest: गम्हरिया में विहिप का आक्रोश: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

गम्हरिया : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे निरंतर हमलों और अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जिला अध्यक्ष डॉ. जेएन दास के नेतृत्व में गम्हरिया के लाल बिल्डिंग क्षेत्र में जोरदार आक्रोश रैली निकाली।

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

बुधवार शाम आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती हुई मशालें लेकर ‘मशाल जुलूस’ निकाला

बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विरोध के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर डॉ. जेएन दास ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं की सुरक्षा खतरे में है और वहां की सरकार हिंसा रोकने में विफल रही है।यदि हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुए, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, संयोजक आकाश दास और मंत्री रूपेश गोराई उपस्थित थे। इसके अलावा धनंजय स्वर्णकार, नीतिश सिंह, संजय गोराई, राजा ठाकुर, अमन सिंह समेत भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

http://Saraikela Liquor Raid: गम्हरिया में अवैध विदेशी शराब निर्माण के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़