Gang rape : तांतनगर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

तांतनगर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।

मागे पर्व में आई थी सहेली के घर

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पीड़िता अपनी सहेली के घर मागे पर्व मनाने आई थी। इसी दौरान आरोपियों ने मौका देखकर नाबालिग का अपहरण कर लिया। उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए।

घर पहुंचकर बताई आपबीती

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रविवार को मंझारी थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

परिजनों के आवेदन पर मंझारी थाना में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर तांतनगर थाना की पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया।

तकनीकी व मानवीय सूचना से दबिश

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दूसरे और तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में
गोपी बिरुवा (23 वर्ष)
गुरा बिरुवा (19 वर्ष)
कृष्ण बिरुवा (23 वर्ष)
को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ जारी, अन्य पहलुओं की जांच

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुशवाहा समेत पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’