Giridih Breaking: गिरिडीह नगर निगम चुनाव में हिंसा, वार्ड 18 में दो गुटों के बीच गोलीबारी, दो घायल

Giridih election firing

Giridih (गिरिडीह) : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के दौरान गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड संख्या 18 में दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Saraikela Municipal Election: सरायकेला में लोकतंत्र का महापर्व, निकाय चुनाव: सरायकेला 74.86% मतदान के साथ जिले में अव्वल ​आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद में वोटिंग की रफ्तार रही सुस्त

Giridih election firing

प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Giridih election firing

घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान मो. असलम अंसारी (पिता मो. इस्लाम अंसारी) और समीम अंसारी (पिता सौकत अंसारी) के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है, ताकि मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो।

Giridih election firing
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

http://Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदाताओं से की अपील: ‘लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *