Chaibasa News: खाना खाते समय आया गुस्सा, तो चाकू से काट ली खुद की गर्दन

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर के व्यक्ति दिनेश बिरुआ ने खाना खाने के दौरान ही चाकू से अपनी गर्दन काट ली. दिनेश घर में खाना खा रहा था तभी उसे अचानक उसे गुस्सा आ गया और उसने अपनी गर्दन पर चाकू चला डाला. उसे खून में लथपथ देख आसपास के लोग दौड़े और उसके हाथ से चाकू छीन लिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए चाईबासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल में रेफर किया गया है. परिजनों उसे एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है.

बता दें कि दिनेश बिरुवा शादीशुदा है, उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. इसी के चलते उसने ऐसी हरकत की. परिजनों की माने तो उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ था. किसी से कोई मारपीट नहीं हुई है उसने खुद ही अपनी गर्दन काट ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *