नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुमारडुंगी आर्चरी सेंटर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

सुनीता सावैयां व सरीना बुड़ीउली ने जहां गोल्ड मेडल जीता, वहीं सुनील हेस्सा ने सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

जिला खेला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

इसे भी पढ़ें :-

किसान की बेटी रीता सावैयां चीन में पेश करेगी चुनौती, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ सेलेक्शन

चाईबासा : एक बार फिर जिले के प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर की एक तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात में आयोजित अंडर-19 एसजीएफआई स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं। पदक जीतनेवाले ये सारे तीरंदाज कुमारडुंगी स्थित आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु हैं। नेशनल लेबल की इस प्रतियोगिता में जहां तीरंदाज सुनीता सावैयां तथा सरीना बुड़ीउली ने महिला वर्ग की इंडियन राउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, वहीं सुनील हेस्सा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जबकि प्रतियोगिता में तीरंदाज माधुरी कुंकल पदक से चूक गयी। ये सारे तीरंदाज झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्वर्ण पदक विजेता सुनीता सावैयां तांतनगर प्रखंड के छोटा कोयता गांव की रहनेवाली है। तो सरीना बुड़ीउली झींकपानी प्रखंड के बिस्टुम्पुर गांव की निवासी है। जबकि सुनील हेस्सा कुमारडुंगी प्रखंड के जमुदा नामक गांव के बाशिंदे हैं। लेकिन माधुरी कुंकर हाटगम्हरिया प्रखंड के बलांडिया गांव की रहनेवाली है।
ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता गुजरात के नडियाड में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित की गयी थी। इसमें विभिन्न राज्यों की तीरंदाजी टीमों ने भाग लिया था।

रेलवे स्टेशन पर जिला खेल पदाधिकारी ने किया स्वागत

गुजरात से पदक जीतकर लौटने पर इन तीरंदाजों का चाईबासा रेलवे स्टेशन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही पदक जीतने की बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं। स्वागत करनेवालों में जिला खेला पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई के मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रीता सावैयां, शीतल जारिका, हीरामुनी सिंकू, विजया धनवा, भीमसेन हेंब्रम आदि शामिल हैं।

http://किसान की बेटी रीता सावैयां चीन में पेश करेगी चुनौती, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ सेलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ